
रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन। Voice of Darbhanga

दरभंगा : रामनगर आईटीआई प्रांगण में बिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग की ओर से विश्वविद्यालय स्तरीय रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन उपनिदेशक मनोज कुमार शर्मा ने किया. इस विश्वविद्यालय स्तरीय रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में दरभंगा, मधुबनी सहित समस्तीपुर के अभियार्थी सैकड़ो की संख्या में भाग लिया. मुजफ्फरपुर, पटना सहित कई अन्य शहर से लगभग 9 कम्पनियो का स्टॉल लगाया गया था. जिला नियोजन पदाधिकारी अश्वजीत पराशर ने बताया की युवाओ को नौकरी के लिए रिज्यूम देने के लिए कम्पनी नहीं जाना परे इसी लिये दरभंगा प्रमंडल में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया है इस रोजगार मेला में एलआईसी, आईडीबीआई इंसोरेंस कम्पनी सहित 9 कम्पनीयो के स्टॉल लगे है जिसमे में एक हजार से अधिक अभियर्थीओ का आवेदन जमा होने की उम्मीद है जिसमे लगभग तीन से चार सौ युवाओ को नौकरी की उम्मीद किया जा सकता है. वही अभियर्थियों में आक्रोश था की तीन से चार बार आ चुके लेकिन कोई अच्छी कम्पनी इस रोजगार मेला में नहीं आती है सरकार इस रोजगार मेला के आयोजन में खर्च तो करती है लेकिन वो व्यर्थ हो रहा है किसी को नौकरी नहीं मिलती है अगर नौकरी मिलती भी है तो वेतन इतना कम होता है की दो से तीन महीनो में ही नौकरी छोड़ कर आने को मजबूर हो जाता है.

