
एनएसयूआई की बैठक में राजीव गांधी क्विज प्रतियोगिता आयोजन का निर्णय।

दरभंगा: दरभंगा जिला एनएसयूआइ के वर्किंग कमिटी की बैठक में आज जिला कांग्रेस कार्यालय में सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिला महासचिव मो आरफीन ने किया। बैठक में छात्र हित में कई निर्णय लिये गये। बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी देते हुए वरीय एनएसयूआइ नेता दीपक कुमार ने बताया कि NSUI छात्रों के लिए राजीव गांधी क्विज प्रतियोगिता करवाया जायेगा। प्रतियोगिता मे दो ग्रुप बनाया गया है ग्रुप A में (5,6,7,8)वर्ग एवम ग्रुप B में (9,10,11,12) वर्ग के छात्र भाग लेंगे। क्विज का रजिस्ट्रेशन शुल्क 30 रुपया निर्धारित किया गया। फॉर्म जिले के सभी प्रमुख बुक सेंटर पर उपलब्ध होगा। बैठक में मो कमरे आलम को मिल्लत कालेज का अध्यक्ष एवम प्रशांत कुमार पासवान को एनएसयूआइ का जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया। अंत में उरी में शहीद भारतीय जवानों के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया गया।बैठक में प्रवीण कुमार झा, हम्माद जैदी, अमित कुमार झा, अमित कुमार, अतहर महमूद, दीपक कुमार दीपांशु, अभिलाषा कुमारी समेत कई छात्र उपस्थित थे।

