
Home मुख्य गरीब सवर्णो की जमीन कब्जा कर भूमाफिया द्वारा बेचे जाने के विरोध में सवर्ण मोर्चा ने दिया धरना।
गरीब सवर्णो की जमीन कब्जा कर भूमाफिया द्वारा बेचे जाने के विरोध में सवर्ण मोर्चा ने दिया धरना।

दरभंगा: अखिल भरतीय स्वर्ण मोर्चा के प्रदेश महासचिव इंद्रभूषण झा पप्पू एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृव में आज हायाघाट प्रखण्ड के शोभेपट्टी गांव के दर्जनों लोगों ने समाहरणालय के समक्ष धरना दिया। ग्रमीणों का कहना है कि शोभेपट्टी गाँव में कुछ भू माफिया के द्वारा गरीब सवर्णों का जमीन कब्जा कर बेच दिया जाता है और जिला प्रशासन के पास शिकायत करने के बाबजूद भी प्रशासन ग्रमीण को मदद नही करते। वही ग्रमीण अपना धर्म परिवर्तन करने को भी मजबूर हो गए है।धरना पर बैठे सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि अगर जिला प्रसासन गरीब सवर्णो की जल्द मदद नही करेंगे तो यह आंदोलन और तेज किया जाएगा ।

