Home मुख्य मनीगाछी: गहमागहमी के बीच हुई पंचायत समिति की पहली बैठक। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 24, 2016

मनीगाछी: गहमागहमी के बीच हुई पंचायत समिति की पहली बैठक। Voice of Darbhanga

img_20160924_185345_203

मनीगाछी। घनश्याम झा

मनीगाछी प्रखंड मुख्यालय के ट्रायसम भवन मे आज पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख पवन कुमार यादव की अध्यक्षता मे आयोजित की गयी। बैठक की शुरुआत उरी मे हुए आतंकी हमले मे शहीद सैनिको को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली देने एवं पाकिस्तान की निंदा करने के साथ हुई।
बैठक मे मूख्य रूप से बिजली , स्वास्थ्य, शिक्षा, आदि पर चर्चा किया गया।। बैठक मे राघोपुर पूर्वी के मुखिया रजी आलम द्वारा बिजली विभाग से संबंधित जनसमस्याओ की ओर ध्यानाकृष्ट कराया गया । वही चनौर पंचायत के मुखिया मदन कुमार यादव द्वारा बैठक मे क्रमशः पीएचईडी विभाग के अधिकारी, गोदाम प्रबंधक के अनुपस्थिति पर असंतोष जताया गया। इसपर बीडीओ सुभाष कुमार ने प्रथम बैठक का हवाला देकर सभी को शांत कराया। बैठक मे विधायक ललित कुमार यादव , विधान पार्षद सुनील सिंह, मुखिया सुल्तान अहमद , पंचायत समिति सदस्य चन्द्रशेखर पासवान सहित सभी मुखिया एवं पंचायत समिति उपस्थित थे ।

Share

Leave a Reply