
डीपीओ के समक्ष कस्तूरबा विद्यालय के दैनिक मजदूरों का अनशन शुरू। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिला शिक्षा परियोजना कार्यालय पर डीपीओ के समक्ष कस्तूरबा विद्यालय के दैनिक मजदूरी पर वर्षो से काम कर रहे रात्रि प्रहरी, आदेशपाल व रसोईयों को स्थाई करने के बजाय नया बहाली करने पर रोक लगाने और बहाली में कार्यरत कर्मियों को वरीयता देने और उम्र सीमा में छूट देने आदि की मांगों को लेकर रामलाल पासवान, सदरे आलम, मो इस्लाम आदि बैठे हैं। अनशनकारियों के समर्थन में गोप गुट के जिला सचिव योगेन्द्र राम,माले नेता रोहित कुमार सिंह ने भी पहुँच कर धरना अनशन को संबोधित किया।

