
फ्रूटी के डब्बे में मिला दारू, एक गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: पुलिस ने आज गुप्त सूचना के आधार पर 180 एमएल का 228 पाउच ब्लू ब्लेंड, 7 बोतल रॉयल स्टैग, 3 बोतल इम्पेरियल ब्लू नगर थाना के वृंदावन घाट के अधवारा नदी के किनारे रामनरेश महतो के दीवाल से सटे बरामद किया गया। ये सभी बोतल पुलिस को चकमा देने केलिए फ्रूटी के पैकेट में रखे गए थे। पुलिस ने शराब रखने के आरोप में फ़िलहाल रामनरेश महतो को भी गिरफ्तार कर लिया है।

