Home मुख्य पर्चाधारियों को दख़ल कब्ज़ा दिलाने के सवाल पर माले व खेग्रामस की बैठक।
मुख्य - September 25, 2016

पर्चाधारियों को दख़ल कब्ज़ा दिलाने के सवाल पर माले व खेग्रामस की बैठक।

img-20160925-wa0056

दरभंगा: भाकपा(माले) व खेग्रामस की दरभंगा जिला कमिटी के तत्वाधान में आज पंडासराय स्थित रेणु-नागार्जुन सभागार में पर्चाधारियों को दखल कब्ज़ा व गरीबों के दखल कब्ज़ा वाली जमीन का पर्चा दिलाने के सवाल पर नीतीश सरकार की वादाखिलाफी को लेकर आगामी आंदोलन की रूपरेखा को लेकर कार्यकर्त्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यकर्त्ता सम्मलेन की अध्यक्षता प्रो0 कल्याण भारती, अवधेश सिंह और मो0 जमालुद्दीन की तीन सदस्यी अध्यक्षमण्डल ने किया। कार्यकर्त्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि दरभंगा में हजारों पर्चाधारियों को जिला प्रशासन व सरकार की निष्क्रियता से दखल कब्ज़ा नहीं हुआ हैं। पर्चाधारी दखल कब्ज़ा के लिए लगातार गुहार लगा रहें हैं लेकिन कोई सुनवाई हो रहा हैं। जिले के हनुमाननगर, तारडीह, बिरौल, बहेड़ी, सिंहवाड़ा आदि प्रखंडों में दर्जनों दखल देहानि का प्रशासन के पास पेंडिग पड़ा हुआ हैं इस सवाल को लेकर अब आर-पार का लड़ाई लड़ा जायेगा। सम्मेलन को खेग्रामस के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी पासवान ने कहा कि दलित-गरीबों का भूमि अधिकार आंदोलन तेज किया जायेगा। माले के राज्य कमिटी के सदस्य अभिषेक कुमार ने कहा की जहाँ नीतीश सरकार गरीबों-दलितों को 5 डिसमिल ज़मीन देने की बड़ी बड़ी बात कर रहीं लेकिन आज वर्षों से बसे भूमिहीनों को उजाड़ा जा रहा हैं और पर्चाधारियों को उनके ज़मीन से बेदखल किया जा रहा हैं।सम्मेलन को सुरेन्द्र पासवान, बैद्यनाथ यादव(छोटा), मनोज यादव, ललित पासवान,रामविलास मंडल, सादिक भारती,प्रिंस कर्ण, रामलाल सहनी,बुच्ची देवी ,आदि ने संबोधित किया। सम्मेलन से आगामी 20 अक्टूबर से डीएम के समक्ष पर्चाधारियों को दख़ल कब्ज़ा दिलाने के सवाल पर अनिशिचितकालीन अनशन करने का आह्वान किया गया।

Share

Leave a Reply