
गैस एजेंसी के लीक सिलेंडर ने जला दिया बेटी की शादी का अरमान! Voice of Darbhanga

दरभंगा: आज रविवार दिन के करीब साढ़े 12 बजे बहादुरपुर के रसूलपुर खुर्द में गैस सिलेंडर से लगी आग में जहाँ पिता पुत्री झुलस गए वहीँ मुहर्रम बाद बेटी की शादी की केलिए रखे लाखों के सामान भी जल गया। हादसे में झुलसे मो0 अजीजुल रहमान एवं उनकी 19 वर्षीय बेटी असगरी खातून को फिलहाल डीएमसीएच से प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गयी है। श्री रहमान ने बताया कि आज ही दोपहर करीब 12 बजे गोदावरी इंडेन के वेंडर ने सिलेंडर की डिलीवरी दी। करीब साढ़े बारह बजे जब वह सिलेंडर बदलने जा रहे थे तो नए सिलेंडर के लीक रहने के कारण पहले से जल रहे सिलेंडर में आग पकड़ लिया। उस समय उनकी पुत्री वहीँ थी। पिता पुत्री की जान तो किसी तरह बची पर बेटी की शादी केलिए एक एक पैसा जोड़कर खरीदे गये सारे कपड़े आदि जल गये। श्री रहमान पेशे से बिजली मिस्त्री भी हैं और उनके यहां रिपेयरिंग केलिए ग्राहकों के रखे करीब बीस पंखे भी जल गए। उन्होंने इस बर्बादी केलिए गोदावरी इंडेन द्वारा डिलीवर लीक सिलेंडर को जिम्मेवार ठहराया है।

