
बिरौल भाजपा ने मनाया पं0 दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी समारोह। Voice of Darbhanga

बिरौल: एकात्म मानवतावाद के प्रणेता पं0 दीनदयाल उपाध्याय का जन्म शताब्दी समारोह स्थानीय सुपौल बाजार स्थित वनदेवी मंदिर में बिरौल दक्षिणी मंडल भाजपा द्वारा मनाया गया। मंडल अध्यक्ष माधव चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी घनश्याम राय ने कार्यकर्ताओं को संगठन को सर्वस्पर्शी और सशक्त बनाने का प्रशिक्षण भी दिया। इस अवसर पर प्रदीप प्रधान, कौशलेंद्र आचार्य, रणजीत झा, विनय कुमार चौपाल, विकास झा, साधू यादव आदि सहित कई कार्यकेताओं ने अपने अपने विचार रखे।

