
जिला भाजपा ने दीनदयाल शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा जिला भाजपा द्वारा प0 दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के तहत आज बहादुरपुर प्रखण्ड के 7/3 जिला परिषद सदस्या श्रीमती गौरी देवी के निवास स्थान सिनुआर गोपाल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष श्री हरि सहनी जी ने दीनदयाल जी के तस्वीर पर माल्यार्पण एंव दीप प्रज्जवलित कर प्रारंभ किया। इसके बाद केरल से प्रधानमंत्री के प्रसारित संबोधन को सुना गया।
इस अवसर पर अमलेश झा, अशोक नायक, संजीव साह, प्रमोद चौधरी, राजेश रंजन, रामशंकर ठाकुर, अमित झा आदि भी उपस्थित थे।

