
खुरहा रोग से बचने केलिए पशुओं का किया टीकाकरण। Voice of Darbhanga

बहादुरपुर: प्रखंड अंतर्गत उघरा महापारा पंचायत के दाईंग गाँव में आज पशुओं को खुरहा रोग से बचाव केलिए केलिए टीकाकरण कैंप आयोजित किया गया। इस कैम्प में प्रखंड पशु चिकित्सक डा0 सुजीत कुमार सिन्हा के साथ चिकित्साकर्मी शिवबालक पासवान एवं अभय पासवान ने पशुओं का टीकाकरण किया। इस अवसर पर उपस्थित पंचायत के मुखिया निरंजन यादव ने बताया कि यह कैम्प पशु पालकों केलिए काफी उपयोगी है। श्री यादव ने बताया कि आज के कैम्प में करीब दो सौ पशुओं का टीकाकरण किया गया है।

