Home मुख्य चलती ट्रेन में यात्रियों को घायल कर लाखो की लूट। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 26, 2016

चलती ट्रेन में यात्रियों को घायल कर लाखो की लूट। Voice of Darbhanga

zcamera-20160926_153743

दरभंगा। भवन मिश्रा
कोलकता से सीतामढ़ी आनेवाली ट्रेन मिथिलांचल एक्सप्रेस में बीती रात ट्रेन में सफर कर रहे लोगो से लाखो रुपये की लूटपाट की गयी। घटना रात के तीन बजे की है जब ट्रेन जसीडीह स्टेशन पहुँचाने वाली थी तभी पांच छह की संख्या में लुटेरे ब्लेड और चाकू की नोक पर कई यात्रियों के रुपये लूट लगे और कई यात्रियों के ऊपर ब्लेड से भी हमला किया गया। जिसने पैसे देने से इंकार किया उसके जेब पर ब्लेड मार जबरन रूपया निकाल लिया। इस बीच लुटेरा ट्रेन की कोच की लाइट को भी डिस्कनेक्ट कर दिया था। फिर भी अँधेरे में डरे सहमे यात्री ने किसी तरह हिम्मत दिखाई और इसका विरोध करना शुरू किया। एक अपराधी को यात्री ने पकड़ भी लिया पर अँधेरे का फायदा उठा कर लुटेरा चकमा देकर भाग निकला। यात्रियों के कथनानुसार की ट्रेन में  कोई पुलिस बल नही था। जसीडीह स्टेशन पर पुलिस में इसकी शिकायत भी की पर किसी ने पीड़ित यात्रियों की मदद नहीं की। बाद में लूट के शिकार यात्री ने रेल मंत्री के ट्वीटर अकाउंट पर इसकी शिकायत की तब जाकर रेल पुलिस हरकत में आई और इसका असर भी दरभंगा स्टेशन पर देखने को मिला। दरभंगा स्टेशन पर ट्रेन आने से पहले रेल पुलिस खड़े होकर पीड़ित रेल यात्रियों के आने का इंतज़ार कर रही थी। दरभंगा स्टेशन पहुँच कर कुछ यात्रियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई जबकि कुछ पीड़ित यात्री पहले ही ट्रेन से उतर चुके थे। पीड़ित यात्रियों के अनुसार लगभग दर्जन भर यात्रिओ से लूटपाट की गयी, लुटेरा S2, S3,और S4  को अपना निशाना बनाया जिसमे अमरवीर कुमार से 55000 हजार, उपेंद्र साह से 45000 , अशोक कुमार से 18000 रुपये लूट लिए, जबकि घायल लोग पहले ही इलाज़ के लिए ट्रेन से उतर गए। दरभंगा स्टेशन पहुचते ही यात्री हंगामा शुरू करते हुए रेल पुलिस और अपराधियों की मिली भगत का आरोप भी लगाया । इधर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दिया है।
Share

Leave a Reply