
कस्तूरबा विद्यालय के छंटनीग्रस्त कर्मियों के आंदोलन को माले का समर्थन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा जिले के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में आदेशपाल, रात्रि प्रहरी, रसोइया जिन्होंने 9 वर्षों से लगातार सेवा देने के बाद भी इनको वरीयता देने के बदले बहाली की प्रक्रिया से ही छांट देने से आक्रोशित कर्मी जिला शिक्षा पदाधिकारी के ऑफिस पर आमरण अनशन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय शिक्षकोत्तर कर्मचारी संघ(गोप गूट) के बैनर से शुरू किये हैं। रामलाल पासवान रामपूजन चौधरी, सिकंदर पासवान,सियाराम पासवान,मदन महतो, विभा देवी,सावित्री देवी आमरण अनशन पर बैठे हैं। अनशनकारियों ने कहा की उन लोगों ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय के स्थापना से ही सेवा दिया और संस्था को स्थापित करने में 10 वर्षो से अपनी ऊर्जा लगाने और इस दौरान विशेष् कार्यकुशलता हासिल किये लेकिन आज हमें ही छांट दिया गया।यह अन्याय हैं हमारे रोजी-रोटी छिना जा रहा हैं और अब जिला शिक्षा पदाधिकारी के समक्ष ही आमरण अनशन करते हुए जान देंगे। अंशनकारीयों के समर्थन में माले के राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, रोहित कुमार सिंह भी धरना पर बैठे। अनशनस्थल पर सभा को संबोधित करते हुए माले राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार ने कहा कि कस्तूरबा में 10 सालों से कार्यरत कर्मियों को सामंजस्य करना चाहिए था वहीँ बहाली में मोटी कमायी के उद्देश्य से ही इन लोगों को छांटा जा रहा हैं।ये लोग लगातार आंदोलन पर हैं लेकिन बार – बार आश्वासन देने के बाद भी छांटा गया हैं। इस मामले में दरभंगा के जिला पदाधिकारी से भी गुहार लगाया गया हैं। और जब तक इनकर्मियों को लेकर कोई सकारात्मक हल नहीं होता है, आंदोलन जारी रहेगा। समर्थन में मो इसलाम, समरे आलम आदि भी धरना पर बैठे हैं।

