
हायाघाट के अनार में शांति समिति की हुई बैठक। Voice of Darbhanga

हायाघाट। संजय कुमार
हायाघाट प्रखंड के अनार स्थित दीनानाथ ब्रह्मस्थान के प्रांगण में हायाघाट अंचलाधिकारी संजय कुमार के अध्यक्षता में दुर्गा पूजा व् मुहर्रम के शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में आपसी सहयोग से दोनों त्यौहार के आयोजन का निर्णय लिया गया। बैठक में पतोर ओपी प्रभारी संतोष कुमार, मुखिया महेंद्र राम, जानकी नन्दन चौधरी, मो0 शकील, पक्षधर मिश्र पप्पू सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे ।

