Home मुख्य बीपीएल से वंचित गरिबों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ सहित तीन सूत्री मांगो के समर्थन में धरना।
मुख्य - September 27, 2016

बीपीएल से वंचित गरिबों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ सहित तीन सूत्री मांगो के समर्थन में धरना।

zcamera-20160927_135323

दरभंगा: समाहरणालय के धरना स्थल पर मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान की ओर से बीपीएल से वंचित गरीब वृद्ध एवम निःसहायों को इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ दिलवाने सहित तीन सूत्री मांगो के समर्थन में एक दिवसीय धरना दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने बताया की राज्य सरकार और प्रशाशनिक पदाधिकारियो के उपेक्षापूर्ण नीति के कारण बीपीएल से वंचित हजारो गरीब, वृद्ध तथा निःसहाय व्यक्ति इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेशन योजना का लाभ पाने से वंचित हैं। इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेशन योजना के लाभार्थियो के चयन में भी सामाजिक, आर्थिक तथा जाति आधारित जनगणना 2011 के चिन्हित गरीब परिवारों के सदस्यों को शामिल कर वंचित लोगो लाभ दने की मांग उनके द्वारा सरकार से इस धरने के माध्यम से की जा रही है। उन्होंने बताया कि यदि जल्द निराकरण नही हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा।

Share

Leave a Reply