Home मुख्य कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के छंटनीग्रस्त कर्मियों का अनशन दूसरे दिन भी जारी। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 27, 2016

कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के छंटनीग्रस्त कर्मियों का अनशन दूसरे दिन भी जारी। Voice of Darbhanga

img-20160927-wa0065

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ का आमरण अनशन आज दूसरे दिन भी जारी है। सभा को संबोधित करते हुए माले राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार ने कहा कि दरभंगा जिला प्रशासन तमाम नियम और पूर्व के बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के संविदा/अनुबंध/मानदेय/ पर कार्यरत कर्मियों के पदों पर हो रही स्थाई नियुक्ति के दौरान उनके अनुभव व उम्र का वेटेज देने(भार अंक) का स्पष्ट आदेश संख्या 24/01 दिनांक 18-07-2007 है। लेकिन उसको नजरअंदाज कर दस सालों से कार्यरत कर्मियों को ही बहाली की प्रक्रिया से ही छांट दिया गया हैं। कस्तूरबा विद्यालय के कर्मियों का चल रहा अनशन की सुधि लेने का भी समय जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला परियोजना पदाधिकारी के पास समय नहीं हैं। हम इस व्यवहार की निंदा करते हैं। अनशन पर बैठी रामपूजन चौधरी और साबित्री देवी की स्थिति बिगड़ रही हैं लेकिन अभी तक कोई डॉक्टरों की टीम भी देखने नहीं आयी हैं।

Share

Leave a Reply