Home मुख्य भाजपा के निलंबित सांसद कीर्ति आज़ाद पर संजय झा का जोरदार हमला! Voice of Darbhanga
मुख्य - September 27, 2016

भाजपा के निलंबित सांसद कीर्ति आज़ाद पर संजय झा का जोरदार हमला! Voice of Darbhanga

img_20160927_160944_637

दरभंगा। भवन मिश्रा

पूर्व एमएलसी एवं मुख्यमंत्री नितीश कुमार के करीबी माने जाने वाले संजय झा ने बड़े सधे अंदाज में डीडीसीए मामले में भारत सरकार के वित्त मंत्री अरुण जेटली की बचाव किया तो वहीँ बीजेपी के निलम्बित सांसद कीर्ति आज़ाद  के जरिये हमेशा उठाये जाने वाले डीडीसीए घोटाला का जवाब देते हुए  बीजेपी  के निलम्बित सांसद कृति झा आज़ाद पर तीखा हमला किया। उन्होंने  दरभंगा के सांसद कीर्ति झा आजाद एवं अरुण जेटली विवाद पर कहा कि पार्टी पॉलिटिक्स अलग बात है पर अगर कोई गंगा में डूबकर भी कहेगा तो मैं नही मानूंगा कि अरुण जेटली का डीडीसीए घोटाला में संलिप्तता है। अरुण जेटली के एक दिन की वकालत की प्रैक्टिस की जितनी इनकम है उतना किसी नेता की साल भर की कमाई नही होगी। वहीँ संजय झा ने दूसरी और कीर्ति आज़ाद पर कटाक्ष करते हुए कहा की उनको जिस तरह से  दरभंगा की जनता ने जिताया, उस तरह से कोई विकास का काम दरभंगा में आज तक नही कर पाए पिछले 15 वर्षों में। इस सरकार को भी ढाई वर्ष हो गए एक भी सेंट्रल स्किम के तहत कोई काम दरभंगा में नजर नही आ रहा और न ही कोई प्रयास उनके द्वारा किया गया। अब शायद ही बचे हुए कार्यकाल में कोई विकास का काम हो पाए। अपरोक्ष रूप से कृति पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि उन्हीने सिर्फ अपनी नेतागिरी दरभंगा के पहचान पर चमकाई और इसके अलावा कोई विकास का काम नही किया। वहीँ नीतीश कुमार के बारे में संजय झा ने कहा की जब तक नितीश कुमार मुख्यमंत्री हैं तबतक क़ानून के नाम पर परिंदा भी पर नही मार सकता । उक्त बातें संजय झा ने दरभंगा के मनीगाछी प्रखंड के कटरा में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान कही थी।

Share

Leave a Reply