Home मुख्य फिर एक बेटे ने नशे केलिए बाप को मारा चाकू। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 27, 2016

फिर एक बेटे ने नशे केलिए बाप को मारा चाकू। Voice of Darbhanga

zcamera-20160927_180709

दरभंगा: जिला के बहेड़ी थाना क्षेत्र के पघारी गांव में बेटा ने अपने पिता से गांजा पीने के लिए पैसा माँगा और पिता ने पैसा देने से इंकार किया तो बेटा ने अपने ही पिता को चाकू से मार कर घायल कर दिया और घायल पिता ने अपने ही पुत्र के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करा कर उसे हवालात में बंद करा दिया। बिहार में नशाबंदी के बाद शायद यह पहला मौका होगा जब गांजा पीने के जुर्म में एक बाप अपने ही बेटे को पुलिस के हवाले कर दे। दरसल पशुपति चौधरी मुम्बई में काम करते है और कुछ दिन पहले मुम्बई से अपने घर दरभंगा आये और दरभंगा आते ही उनके पुत्र मनोज कुमार अपने माँ और पिता से गांजा पीने के लिए पिता से रुपया मांगने लगा। रुपया देने से इंकार करने पर पहले अपनी माँ के साथ मारपीट करने लगा जिसे देख कर पशुपति चौधरी रोक थाम करने के लिए गए तो मनोज ने अपने पिता के साथ मारपीट करते हुए पिता को चाकू से घायल कर दिया। इसकी खबर मिलते ही ग्रामीण इकठे हो गए और मनोज को गांव में ही बांध कर रख लिया और पशुपति चौधरी थाने जा कर अपने पुत्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कानून के हवाले कर दिया। पुलिस भी यह देख हैरान है आम तौर पर यह देखा जाता रहा है कि कानूनन  जुर्म करने वाले लोगो के परिजन हमेशा अपने करीबी को निर्दोष बता कर उसके जुर्म को छिपाने का काम करते है पर यहाँ ठीक इसके विपरीत पशुपति चौधरी ने जो कर के दिखाया वह एक मिशाल है। साथ ही बिहार सरकार के लिए यह खबर हौसला बढ़ाने के लिए भी काफी है। अगर बिहार के सभी लोगो को इस प्रकार के कठोर कदम उठाने के बाद ही पूर्ण नशाबंदी सफल हो सकती है और नए कानून को अमलीजामा पहनाया जा सकता है।

Share

Leave a Reply