
नागार्जुन ग्राम तरौनी को प्रखंड बनाने की मांग को लेकर सड़क जाम। Voice of Darbhanga

मनीगाछी। रमेश चौधरी
बाबा नागार्जुन प्रखंड संघर्ष समिति के तत्वावधान में मंगलवार को लुल्हवा चौक पर धरना प्रदर्शन एस.के. झा के नेतृत्व में किया गया. लोगों की मुख्य मांग पृथक नव सृजित बाबा नागार्जुन प्रखंड बाबा पोखर तरौनी में अविलम्ब निर्माण करने की है. स्थानीय श्यामचन्द्र मिश्र, डब्लू झा, प्रषांत झा सहित कई लोगों ने बताया कि 2004 ई. में ही मंत्री परिषद द्वारा प्रखंड निर्माण का प्रस्ताव पारित है बाबजूद 12 वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है. स्थानीय लोगों को अपने किसी काम के लिए 12-14 कि.मी. चलकर बेनीपुर जाना पड़ता है अत आम जनताओं की सुविधाओं को ख्याल रखते हुए अविलम्ब प्रखंड बनाने की मांग की है. अपने मांग से सम्बन्धित मुख्यमंत्री के नाम 67 लोगों का हस्ताक्षरित मांग पत्र नेहरा ओपी अध्यक्ष रंजन कुमार को सौंपा है. धरना प्रदर्शन के दौरान लगभग 1 घंटे तक लुल्हवा चौक पर जाम की स्थिति बनी रही.

