Home मुख्य मकान गिरने से दबकर युवक की मौत।
मुख्य - September 27, 2016

मकान गिरने से दबकर युवक की मौत।

img_20160928_070455_828

दरभंगा । गौड़ाबौराम प्रखंड के कसरौर दक्षिणी गांव में मंगलवार की सुबह घर गिरने से दबकर बच्चा यादव के पुत्र 29 वर्षीय मनोज कुमार की मौत घटना स्थल पर हो गई। जानकारी के अनुसार, सुबह पांच बजे उठकर भैंस को घर से बाहर बांधकर मनोज मवेशी घर में ही सो गए। इसी बीच फूस का घर टूट कर धराशायी हो गया। इसमें वह बिछावन पर ही दब गया और उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता बच्चा यादव सिमरिया गंगा स्नान करने चले गए थे। मृतक के पुत्र अंकुश कुमार यादव तथा पुत्री संध्या कुमारी, पत्नी, मां सहित भाई सरोज, विनोद, मुकेश, बहन ममता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। इधर, ग्रामीण कन्हैया झा, राजकुमार सिंह, रघुनाथ झा सहित कई लोगों ने सीओ से अनुग्रह राशि दिलाने की मांग की है। सीओ शाह आलम ने बताया कि शीघ्र ही मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए सभी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे घनश्यामपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पंत ने शव को पोस्टमार्टम कराने डीएमसीएच भेज दिया। उधर, कसरौर-बेलवारा पंचायत के मुखिया ज्योतिष प्रसाद सिंह ने कबीर अंत्योष्टि मद से तीन हजार रुपये का भुगतान किया।

Share

Leave a Reply