Home मुख्य एभीवीपी ने उरी हमले में शहीद हुए भारत माँ के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 28, 2016

एभीवीपी ने उरी हमले में शहीद हुए भारत माँ के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। Voice of Darbhanga

img-20160928-wa0029

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की एमएलएसएम कॉलेज इकाई द्वारा उरी हमले में शहीद हुए भारत माँ के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुमित कुमार झा और सूरज चौधरी ने सयुंक्त रूप से किया। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ निर्भय नारायण चौधरी ने मोमबत्ती जलाकर और माल्यार्पण कर के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।छात्रों को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि ये शहीद हमारे देश के सच्चे सपूत हैं इनको हम दिल से नमन करते है। वही सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमित कुमार झा ने कहा कि पाकिस्तान के कायराना हरकत के वजह से हमारे 18 जवान शहिद हुए जब पाक को इस करतूत का मुहतोड़ जबाब नही मिलेगा तब हमारे वीर जवानों को असली श्रधांजलि नही मिल पायेगी। वही महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष सूरज चौधरी ने कहा कि हम भारत माँ के वीर सपूतों के शहादत को सलाम करते है। वही महाविद्यालय के उपाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने कहा कि इन वीरो के शहादत को भुलाया नही जा सकता है। कार्यक्रम में राहुल झा, राहुल पासवान, रमेश कुमार, विकाश झा, कृष्ण ठाकुर, वाणिज्य विभाग से अरुण झा ,कन्हैया चौधरी, कला विभाग से केवल कान्त झा, भोला यादव, अर्जुन झा इत्यादि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Share

Leave a Reply