Home मुख्य विश्व हार्ट दिवस पर पारस हॉस्पिटल में जारूकता कार्यक्रम का आयोजन। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 28, 2016

विश्व हार्ट दिवस पर पारस हॉस्पिटल में जारूकता कार्यक्रम का आयोजन। Voice of Darbhanga

img-20160928-wa0059

दरभंगा: विश्व हार्ट दिवस के अवसर पर आज अल्लपट्टी स्थित पारस हॉस्पिटल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेडिया से बात करते हुए हृदय रोग विशेषज्ञ डा0 ए के गुप्ता ने बताया कि कई बार लोग सीने में दर्द का कारण गैस आदि समझ लेते हैं और हार्ट अटैक को अनदेखा करते हैं। हार्ट अटैक की आशंका होने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में संपर्क करे जहाँ पीसीआई की सुविधा उपलब्ध हो। बिना समुचित जांच और ब्लड प्रेशर की जाँच के बगैर दवा देने से भी खतरा हो सकता है। पारस हॉस्पिटल के पास पीसीआई की सुविधा उपलब्ध है। पारस हॉस्पिटल के पास एम्बुलेंस की सुविधा 24 घंटे 50 किलोमीटर के दायरे में हमेशा उपलब्ध है और एम्बुलेंस में पर्याप्त सुविधा है जिससे मरीज का इलाज शूरु करके अस्पताल लाया जायेगा। यदि मरीज को दो घण्टे के अंदर इलाज़ मिल जाये तो 90 प्रतिशत जान बच जाने की संभावना होती है।

Share

Leave a Reply