Home मुख्य लावारिस लाश का पुरे रीतिरिवाज के साथ किया अंतिम संस्कार। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 28, 2016

लावारिस लाश का पुरे रीतिरिवाज के साथ किया अंतिम संस्कार। Voice of Darbhanga

img-20160928-wa0055

दरभंगा: आज भी मानवता जिन्दा है और इसकी मिशाल आज शहर के वार्ड 21 के लोगों ने पेश की। आज सुबह सीएम साइंस कॉलेज के समीप एक वृद्ध की लावारिस लाश पड़ी थी। इसका कोई परिजन नही था। स्थानीय समाजसेवी नवीन सिन्हा की पहल एवं युवकों की तत्परता से पूरे हिन्दू रीतिरिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
स्थानीय भोला गुप्ता, कपिल, वार्ड 21 के निगम स्टाफ अशोक राम, कुलदीप राम, रामाशीष सहनी, सरफे आलम तमन्ना एवं नगर थाना के पुलिस कर्मियों का योगदान सराहनीय रहा। समाजसेवी श्री सिन्हा ने बताया कि यहां यदि कोई लावारिस मिलती है तो स्थानीय जनता एवं शांति समिति के सहयोग से उसका पूरा रीतिरिवाज के साथ अंतिम संस्कार की परंपरा वर्षो से चली आ रही है।

Share

Leave a Reply