
अनशनकारियों की हालत बिगड़ी, माले ने की डीईओ कार्यालय में तालाबंदी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में विगत 9 वर्षो से कार्यरत कर्मियो आदेशपाल, रात्रि प्रहरी, रसोइया की हो रहीं छंटनी के खिलाफ जिला शिक्षा पदाधिकारी के समक्ष उनके कार्यालय पर पिछले तीन दिनों से जारी आमरण अनशन के समर्थन में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय शिक्षकोत्तर कर्मचारी संघ(गोप गूट) और भाकपा(माले) के कार्यकर्ताओं ने आज जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय का सुबह से पूर्ण तालाबंदी किया और कामकाज को ठप्प रखा। तालाबंदी का नेतृत्व भाकपा(माले) नेता अभिषेक कुमार, रोहित कुमार सिंह और प्रवीण यादव ने किया। अनशनकारी सियाराम पासवान, मो0 इस्लाम, मो समरे आलम और साबित्री देवी की हालत गंभीर हैं। सिविल सर्जन कार्यालय से आये डॉक्टर ने जांच में बताया की मो इस्लाम और मो समरे आलम का ब्लड प्रेशर काफी बड़ा हुआ हैं और इनको दवाई खाना अनिवार्य है। लेकिन इन लोगों ने दवाई खाने से इंकार कर दिया है और जब तक उनके मामले को हल नहीं किया जाता, कुछ भी हो जाये अनशन नहीं तोड़ने का नाम बोला।अनशन पर रामलाल पासवान, रामपूजन चौधरी, सिकंदर पासवान, सियाराम पासवान, मदन महतो, विभा देवी, सावित्री देवी पर बैठे हैं। तालाबंदी के बाद अनशन स्थल पर ही रामलाल पासवान के अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए माले राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार ने कहा कि कस्तूरबा में 10 सालों से कार्यरत कर्मियों को सामंजस्य करना चाहिए था। परंतु बहाली में मोटी कमायी के उद्देश्य से ही इन लोगों को छांटा जा रहा हैं।ये लोग लगातार आंदोलन पर हैं लेकिन बार – बार आश्वासन देने के बाद भी छांटा गया हैं। कल अनशनकारियों से जिला शिक्षा पदाधिकारी ने वार्ता में ये कहा की इन लोगो की मांग जायज है और ऊपर से इस सम्बन्ध में मर्दर्शन मांगते हैं और तब तक नई बहाली को स्थगित करने को लेकर आश्वासन दिए। लेकिन अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं दिया गया। जिला प्रशासन इसको टाल रही है। इस अन्याय के खिलाफ इनका लड़ाई जायज है। और भाकपा(माले) पूरी तरह इनके साथ रहेगी। इस अन्याय के खिलाफ अभी तक विधायकों-सांसद की चुप्पी का भी हिसाब लिया जायेगा| सभा को संबोधित करते हुए माले जिला कमिटी सदस्य रोहित कुमार सिंह ने कहा की कस्तूरबा के प्रोजेक्ट निदेशक से भी बात हुई है। उन्होंने भी आश्वासन दिया हैं। सभा को प्रवीण यादव,इन्द्र कुमार मुखिया, शशि चंद्र यादव, मीन देवी आदि ने भी संबोधित किया।

