
पार्टी के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत भाजपा ने किया वृक्षारोपण। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लहेरियासराय नगर भाजपा के द्वारा आज शाम के समय भाजपा के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती पखवाड़ा समारोह के तहत बेंता स्थित दुर्गा मंदिर बगल में बेलपत्र, नीम,पीपल का पेड़ लगाकर वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम का आयोजन लहेरियासराय मंडल अध्यक्ष विकास चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ भाजपा नेता आदित्य नारायण मन्ना, अधिवक्ता सुनील कुंवर, महेश यादव, गोविन्द झा, मनोज सिंह, रामवृक्ष सहनी, नरेश सहनी, गौरीनाथ साह, महिला नेत्री धर्मशीला गुप्ता, सोमनी देवी आदि ने अहम् भूमिका निभायी।

