
पूरे अक्टूबर महीने चलेगा मतदाता पुर्ननिरीक्षण का कार्य। Voice of Darbhanga

दरभंगा: आपत्ति हो तो या नाम जुड़वाना हो, नाम हटवाना हो तो विहित प्रपत्र में पूरी जानकारी भर कर बीएलओ के पास 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जमा करवा सकते हैं। इसके लिए शपथ पत्र की आवश्यकता नहीं होगी। सिर्फ स्वघोषणा पत्र अपने अभिभावक से हस्ताक्षरित करा कर विहित प्रपत्र जमा किया जा सकता है। राजनीतिक दल बूथ स्तर पर बीएलए की नियुक्ति कर निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी को इसकी जानकारी दे देंगे। डीएम ने प्रत्येक कार्य दिवस में 3 बजे से लेकर 5 बजे तक बीएलओ को बूथों पर उपस्थित होने का आदेश दिया है। जिले में अभी तक कुल 8 हजार बीएलए नियुक्त किए जाने की सूचना राजनीतिक दलों से प्राप्त है। लेकिन, मतदान केंद्रों पर इनकी उपलब्धता कम होने के कारण राजनीतिक दलों से अनुरोध किया गया कि वे इनकी सहज उपलब्धता सुनिश्चित करावें। ताकि, बीएलओ से समन्वय कर इस पुर्निनरीक्षण अभियान को सफल बना सकें। पुनरीक्षण अभियान 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान 7 व 16 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बीएलओ भी उपस्थित रहेंगे। विशेष अभियान के लिए 16 व 23 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की गई है। जिलाधिकारी ने 16 व 23 अक्टूबर को सभी बीएलओ को अपने-अपने बूथों पर प्रात: 8 बजे से संध्या 5 बजे तक निश्चित रूप से उपस्थित होने का निर्दश दिया है।–

