
दरभंगा: आज सुबह उत्पाद विभाग की टीम ने गंगासागर एक्प्रेस से तस्करी कर ला रहे 6 बोतल बंगाल निर्मित विदेशी शराब के साथ दो व्यक्तियों को लहेरियासराय स्टेशन के बाहरी परिसर से किया गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए राकेश कामत कमतौल थाना क्षेत्र के टेकटार एवं दिनेश सहनी बरिओल के रहने वाले बताये जाते हैं।