Home मुख्य जिलाधिकारी से सकारात्मक वार्ता के बाद कस्तूरबा विद्यालय के छंटनीग्रस्त कर्मियों का अनशन समाप्त।
मुख्य - September 29, 2016

जिलाधिकारी से सकारात्मक वार्ता के बाद कस्तूरबा विद्यालय के छंटनीग्रस्त कर्मियों का अनशन समाप्त।

img-20160929-wa0082

दरभंगा: जिले के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में 9वर्षो से कार्यरत कर्मियों आदेशपाल, रात्रि प्रहरी, रसोइया की हो रहीं छंटनी के खिलाफ जिला शिक्षा पदाधिकारी के ऑफिस पर दिनांक 26 सितम्बर 2016 से जारी आमरण अनशन व तालाबंदी को लेकर आज दरभंगा जिला पदाधिकारी से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय शिक्षकोत्तर कर्मचारी संघ(गोप गूट) और भाकपा(माले) की सयुक्त प्रतिनिधिमंडल की वार्ता हुई। प्रतिनिधिमंडल में  भाकपा(माले) नेता अभिषेक कुमार, रोहित कुमार सिंह, रामलाल पासवान और समरे आलम थे वहीँ जिला पदाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त भी शामिल थे। वार्ता में डीएम ने कार्यरत कर्मियों के सवालों को गंभीरता से लिये और उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिए की इन कर्मियों की पूरी सुची बनाकर जिसमें उनके पूर्व में हुए बहाली, कितने सालों से कार्यरत हैं और अपरिहार्य कारणों से विभाग द्वारा स्थगित हुए पहलेबहाली के विज्ञापन के अनुसार इनके पद के लिये योग्य होने आदि का जिक्र करते हुए मार्गदर्शन राज्य से माँगा जा रहा हैं और इस दौरान बहाली की प्रक्रिया पर रोक रहेगा। इसी आश्वासन के बाद  आमरण अनशन व तालाबंदी को समाप्त किया गया। अनशनकारियों को माले नेता अभिषेक कुमार, खेमस जिलाध्यक्ष जंगी यादव व मो0 जमालुद्दीन ने जूस पिलाकर अनशन  समाप्त कराया। 

विदित हो कि कस्तूरबा विद्यालय के कर्मी रामलाल पासवान रामपूजन चौधरी, सिकंदर पासवान,सियाराम पासवान,मदन महतो, विभा देवी,सावित्री देवी, मो इस्लाम,मो समरे आलम अनशन पर पिछले चार दिनों से  बैठे हैं। सभा को माले राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, रोहित कुमार, प्रवीण यादव,इन्द् मुखिया, जंगी यादव, जमालुद्दीन, नेयाज अहमद, रसोइया संघ के जिला सयोजक पप्पू पासवान आदि ने संबोधित कर कर्मियों के आंदोलन के साथ एकजुटता जाहिर किया।

Share

Leave a Reply