
नौ सूत्री मांगों को लेकर मिथिला संघ का धरना।

दरभंगा: अखिल भारतीय मिथिला संघ ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत लहेरियासराय स्थित धरना-स्थल पर गुरूवार को नौ सूत्री मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया। संघ के अध्यक्ष विनय कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित सभा में सभी नौ सूत्री मांगों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। सभा को डा. सूमन कुमार झा, पवन कुमार चौधरी, रौशन कुमार झा, रामनाथ पंजीयार, शैलेन्द्र कुमार कश्यप, देवानन्द झा, विनय कुमार मिश्र, आनन्द्र कुमार चौधरी आदि ने संबोधित किया।

