Home मुख्य सर्जिकल स्ट्राइक से लोगों में हर्ष, भाजपा ने जलाए पटाखे। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 29, 2016

सर्जिकल स्ट्राइक से लोगों में हर्ष, भाजपा ने जलाए पटाखे। Voice of Darbhanga

zcamera-20160930_070123

दरभंगा : पाकिस्तान में घुसकर भारतीय सेना द्वारा आॅपरेशन सर्जिकल के तहत आतंकवादियों के कैम्प को ध्वस्त करने की कारवाई की खबर मिलते ही शहर से लेकर देहाती क्षेत्रों में भी उत्साह का माहौल देखा गया. चाय-पान की दुकान से लेकर खेत के खलिहानों में भी चर्चा होने लगी. लोग टीवी और रेडियो से चिपके रहे और पल-पल की खबरें चैनल बदल-बदल कर देखते रहे.
इसी क्रम में लहेरियासराय टावर पर भाजपा नगर के द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता आदित्य नारायण चौधरी मन्ना के नेतृत्व में देर शाम कार्यकर्त्ता द्वारा सड़क पर पटाखे एवं फुलझड़ी जला कर उत्सवी माहौल में जश्न मनाया गया। इस अवसर पर अमलेश झा, राजेश रंजन, रामशंकर सिंह, सुनील कुंवर आदि भी मौजूद थे। सभी कार्यकर्त्ता पूरे जोश में भारत माता जय आदि देशभक्ति के नारे जोर शोर से लगाते नज़र आये।

Share

Leave a Reply