Home मुख्य भाजपा ने पूजा में पर्याप्त सुरक्षा एवं अबिलम्ब साफ सफाई की जिलाप्रशासन से मांग। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 30, 2016

भाजपा ने पूजा में पर्याप्त सुरक्षा एवं अबिलम्ब साफ सफाई की जिलाप्रशासन से मांग। Voice of Darbhanga

img-20160930-wa0147

दरभंगा: दस दिनों तक चलने वाला आस्था का महापर्व दुर्गा पूजा को देखते हुए जिला भाजपा ने एक संयुक्त बयान जारी कर जिला प्रशासन से पूजा स्थल के पथों एवं नालो की अविलम्ब साफ- सफाई की मांग की है। साथ ही साथ चूना ब्लीचिंग का अविलम्ब नियमित छिड़काव तथा पूजा स्थल पर संध्या आरती के समय महिला पुलिस की तैनाती भी सुनिश्चित करने की मांग है।
निवर्तमान मीडिया प्रभारी अमलेश झा ने कहा कि पूजा पंडाल, तोरण द्वार, एवं बिजली के साज सज्जा में प्रशासन का सहयोग पूजा समितियों को मिलना चाहिए। निवर्तमान जिलामंत्री अशोक नायक ने विसर्जन के दौरान विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि 11 अक्टूबर को विसर्जन होना है और ससमय एवं सुरक्षित विसर्जन हेतु पुलिस प्रसाशन को विशेष सुरक्षा व्यवस्था करनी चाहिए। भाजपा नेता रामशंकर ठाकुर एवं राजेश रंजन आदि ने भी पूजा समितियों से अश्लील गानो पर रोक एवं सुरक्षा हेतु पंडालो में अग्निशमन यंत्र तथा फर्स्ट एड की व्यवस्था रखने की अपील की।

Share

Leave a Reply