
सेवानिवृत शिक्षक के विदाई समारोह में उमड़ पड़ा गाँव। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय गोढिया में आज अवध नारायन राय सेवानिवृत होने पर विदाई समाहरोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। इस अवसर पर शिक्षक छोटे लाल पासवान ने कहा कि इनके गांधीवादी विचारधारा से पूरे गाँव के लोग प्रभावित थे और इनके जाने से पूरे गांव के लोग दुखी है। लोगों ने इन्हें गॉधी जी कहकर विदा किया। इस अवसर पर राजुलुम यादव, सिताराम पासवान, पुनित यादव आदि ने भी इनकी तारीफ़ और शुभकामनाएं दी।

