Home मुख्य पुलिस प्रशासन की लापरवाही से बेदारी कारवाँ के अध्यक्ष की जान खतरे में! Voice of Darbhanga
मुख्य - September 30, 2016

पुलिस प्रशासन की लापरवाही से बेदारी कारवाँ के अध्यक्ष की जान खतरे में! Voice of Darbhanga

img-20160930-wa0150

दरभंगा: आॅल इण्डिया मुस्लिम बेदारी कारवाँ ने शुक्रवार को लालबाग कार्यालय में प्रेस काॅन्फ्रेंस कर गत 28 सितम्बर की रात्रि कारवाँ के अध्यक्ष श्री नजरे आलम पर एफ.सी.आई. गोदाम के सामने हुए जानलेवा हमले की पूरी जानकारी दी। इस संबंध में विशवविद्यालय थाना में मुकदमा 217/16 भी दर्ज करा दिया गया है। प्रेस काॅन्फ्रेंस के माध्यम से दरभंगा जिला पुलिस प्रशासन से माँग की गई है कि कारवाँ के अध्यक्ष श्री नजरे आलम पर लगातार हो रहे जानलेवा हमले को देखते हुए अविलम्ब सुरक्षा उपलब्ध कराया जाय एवं अपराधि पर सी0सी0ए0 एक्ट लगाया जाय और कानूनी कार्रवाई कर जेल की सलाखों में डाला जाए। अन्यथा अगर नजरे आलम के साथ अगर अब किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना या उनकी हत्या होती है तो उसकी जवाबदेही दरभंगा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की होगी। कनजरे आलम समाजिक कार्याें में हमेशा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं और समाज के लोगों के दुख दर्द को काफी करीब से देखते है और उसकी आवाज बन कर बेबाक तरीके से काम करते हैं इसलिए अपराधि प्रवृति के लोग और कुछ प्रषासन के लोग इन्हें सुरक्षित नही देखना चाहते हैं। पूर्व में भी इसी वर्ष 25 मार्च को नजरे आलम पर हुए जानलेवा हमले में लहेरियासरा थाना काण्ड संख्या-128/16 दर्ज किया गया था जिस पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। यही कारण है कि अपराधियों को पुलिस प्रशासन का संरक्षण एवं खुली छूट मिलने के कारण श्री नजरे आलम पर दोबारा उसी अपराधी प्रवृति मार्शल नामक व्यक्ति ने जानलेवा हमला बोल दिया। अगर इसबार भी पुलिस प्रशासन ने श्री नजरे आलम को सुरक्षा एवं अपराधी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन संविधान के हिसाब से इस लड़ाई को सड़क पर उतारने को मजबूर होगा। प्रेस काॅन्फ्रेंस में कारवाँ के अध्यक्ष नजरे आलम, उपाध्यक्ष नवीन खट्टीक, पप्पु खान, मिर्जा नेहाल बेग, कुद्दूस सागर, मो0 सोएैब मुखिया आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply