Home मुख्य गांधी जयंती पर भाजपा द्वारा चलाया जायेगा सफाई अभियान। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 1, 2016

गांधी जयंती पर भाजपा द्वारा चलाया जायेगा सफाई अभियान। Voice of Darbhanga

img_20161001_085903_410

दरभंगा। रविवार 2 अक्टूबर को भाजपा के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत जिला भाजपा द्वारा दरभंगा मेडिकल अस्पताल के मुख्य पथ पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। भाजपा के मीडिया प्रभारी अमलेश झा ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक पर भारतीय सेना एवं नरेंद्र मोदी को बधाई देने एवं राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम “गंदगी मुक्त-स्वच्छता युक्त” के विषय पर जिलाध्यक्ष हरी सहनी के अध्यक्षता में उनके आवास पर हुए बैठक में उपरोक्त निर्णय लिया गया। मीडिया प्रभारी ने बताया कि आज हर भारतीय का सर गर्व से ऊँचा हो गया है। हमने उरी हमले का बदला लिया है।
बैठक में अशोक नायक, राजेश रंजन, संजीव साह, सुजीत मल्लिक, विनय दास, मनीष जायसवाल, विकास चौधरी, धर्मशीला गुप्ता, मीना झा, प्रमोद साह आदि भी उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply