Home मुख्य डीएमसीएच में फिर डॉक्टर की लापरवाही से गर्भवती की मौत के आरोप में जोरदार हंगामा। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 1, 2016

डीएमसीएच में फिर डॉक्टर की लापरवाही से गर्भवती की मौत के आरोप में जोरदार हंगामा। Voice of Darbhanga

img-20160930-wa0158

दरभंगा। भवन मिश्रा

दरभंगा मेडिकल कालेज अस्पताल के गायनिक वार्ड में एक बार फिर मरीज की मौत पर हुआ बवाल हुआ है। इस बार डीएमसीएच के गायनिक वार्ड में नजारा कुछ अलग ही था पुरे गायनिक वार्ड में डाक्टरों का पता नही था और परिजन के साथ – साथ मुहल्लेवासी महिला मरीज की मौत के विरोध में शव के साथ हंगामा कर रहे थे और दरभंगा पुलिस मूकदर्शक बनकर इन सारी तमाशा को देखती रही । घटना के संबंध में मृतिका के परिजन का कहना था की आशा देवी गर्भवती अवस्था में प्रसव कराने के लिए आज दिन में गायनिक वार्ड में भर्ती हुई जिस के बाद डॉक्टर ने कहा ऑपरेशन करना है और इसे खून चढ़ाना होगा। परिजन खून लाकर दिया लेकिन किस्मत की मारी आशा को खून मिलने के बाद भी उसने दम तोड़ दिया। इस मौत के बाद परिजनों के द्वारा डाक्टरों पर लापरवाही और डॉक्टर पर खून बेचने का आरोप लगाते हुए जम के हंगामा किया और डीएमसीएच के गायनिक विभाग के डॉक्टर को निलम्बित करने की मांग करने लगे।

Share

Leave a Reply