
शहर में माता दुर्गा की प्रथम मार्बल की मूर्ति स्थापित। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शहर के आजमनगर मोहल्ले के दुर्गा मंदिर में इस नवरात्र में माँ दुर्गा की मार्बल निर्मित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापित की गयी है। पूजा समिति एवं वार्ड 5 के वार्ड पार्षद मनोज मंडल के सहयोग से इस मार्बल से निर्मित मूर्ति की स्थापना से इस क्षेत्र के लोगों में हर्ष है। वार्ड पार्षद श्री मंडल ने बताया कि मार्बल निर्मित दुर्गा की यह पहली मूर्ति दरभंगा शहर में स्थापित की गयी है। उन्होंने बताया कि 1903 में यह मंदिर बना था और 2003 में इसका जेर्णोद्धार किया गया था।

