Home मुख्य शहर को नर्क बना देने वाले नगर निगम के खिलाफ कांग्रेसियों का धरना।
मुख्य - October 1, 2016

शहर को नर्क बना देने वाले नगर निगम के खिलाफ कांग्रेसियों का धरना।

img_20161002_060904_014

दरभंगा: शहर की नारकीय स्थिति को देखते हुए शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय पर धरना दिया। कांग्रेस नगर अध्यक्ष आशद हुसैन राजा अली ने धरना सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह नगर निगम अब नरक निगम बन गया है। गंदगी व जलजमाव अब शहर की पहचान बन गई है। उन्होंने निगम अधिकारियों पर उगाही करने का आरोप लगाया। कहा कि अब तो सफाई कर्मी भी उनकी राह पर चल दिए हैं। कचरा से लोगों का जीना दूभर है। वहीं सड़कों पर आवारा पशुओं के रहने से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। नाली के जाम रहने से जलजमाव की स्थिति है। सभा की संचालन करते हुए अब्दुल हादी सिद्दीकी ने कहा कि सफाई कर्मियों में निष्ठा व इच्छा शक्ति हो तो वे कम संशाधनों में भी बेहतर कार्य कर सकते हैं। जिला समन्वयक पवन कुमार चौधरी ने कहा कि निगम कार्यालय में भ्रष्टाचार का खुला नृत्य हो रहा है। सफाई कार्य को देखने वाला कोई नहीं है। समस्या लेकर अबर कोई आम लोग यहां आते हैं तो कोई सुनने वाले भी नहीं रहते हैं। उन्होंने टैक्स वृद्धि को वापस लेने की मांग की। पूर्व मेयर अजय जालान ने कहा कि अगर टैक्स वृद्धि को वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता इसके खिलाफ निरंतर आंदोलन करेगी। मौके पर डॉ. दरूल हसन, प्रो. खादीम हुसैन, ऐहसान सिद्दीकी, मो. मोस्तकीम, मो. इरशाद, परवेज हाशमी, रफीक आलम, विजय सहनी, पप्पु ¨सह, फिरदौस जहां, रामनारायण झा, डॉ. जमाल हसन सहित कई कार्यकर्ताओं ने सभा को संबोधित किया।

Share

Leave a Reply