
दिखावे की जगह सेवाभाव से विधान पार्षद ने सपरिवार की मोहल्ले की सफाई। Voice of Darbhangaव्

दरभंगा। अभिषेक कुमार
यूँ तो गांधी जयंती पर फोटो खिंचवा कर स्वच्छता अभियान का श्रेय लेने की होड़ आज नेताओं में जम कर दिखा। पर भाजपा का विधान पार्षद अर्जुन सहनी शायद थोड़ा अलग ढंग से परिवार सहित सेवा भाव से इस कार्यक्रम को चरितार्थ करते दिखे। सुबह सात बजे से अपने मोहल्ले न्यू गंगासागर में अपने गली को पत्नी एवं बच्चे के साथ साफ़ करने में लग गए। उन्हें देख कर उनके सुरक्षा गार्ड भी साथ देने लगे। करीब एक घण्टे चले मैराथन सफाई अभियान में श्री सहनी ने किसी मोहल्ले वासी का सहयोग नही लिया और पूरे गली की सफाई की। इसके बाद भी यह रुके नही। चल दिए दरभंगा टावर की तरफ सफाई अभियान केलिए। निश्चित रूप श्री सहनी का प्रयास उनलोगों केलिए एक प्रेरणा का काम करेगा जो अख़बार में फोटो और नाम केलिए बड़े संसथान के अंदर गंदगी साफ़ करने के बजाय संस्थान के आगे के मुख्य सड़क पर ही झाड़ू मात्र उठा लिए।

