
मनीगाछी में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलग अलग जगह चलाया सफाई अभियान। Voice of Darbhanga

मनीगाछी। घनश्याम झा
गांधी जयंती के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी मनीगाछी पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओ ने मंडल अध्यक्ष अंजनी कुमार झा “मुन्ना ” के अध्यक्षता मे जतुका पैकटोल पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय चक चिन्तामणिपुर के परिसर मे सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता अभियान के रूप मे मनाया । विधान परिषद प्रतिनिधि अवधेश यादव , भाजयुमो अध्यक्ष राधावल्लभ झा , रमेश चौधरी , घनश्याम झा , सुजीत यादव, मदन चौपाल , विरेंद्र सहनी , संजय ठाकुर , नागेंद्र झा , संजु झा , निमाय झा , निलाम्बर मंडल , वरूण यादव सहित सैकङो कार्यकर्ता ने सक्रीय उपस्थित दर्शायी।
वही मनीगाछी पूर्वी मंडल अध्यक्ष अजय राम के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ताओ ने उजान पंचायत के मां छिन्नमस्तिका मंदिर गेट से उजान चौक तक सफाई अभियान चलाया जिसमे चन्द्रशेखर पासवान लाल मुखिया , ठक्को मुखिया , फुच्चर मुखिया , मुनचुन मुखिया , सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

