
शराबबन्दी के नए कानून के लागू होने के दिन ही पकड़ाया शराब की बड़ी खेप। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बिहार में नए शराबबंदी कानून लागू होने के दिन ही दरभंगा जिले के सिंघवाड़ा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव के परती टोल निवासी पवन यादव के घर के सामने से एक पिकअप विदेशी शराब को दरभंगा पुलिस ने बरामद किया है। बरामद विदेशी शराब कुल 95 कार्टून 750 ml का है जो हरियाणा निर्मित है। जप्त शराब की बाजार कीमत लगभग सात से आठ लाख रुपया आँका जा रहा है। मौके पर पहुंचे दरभंगा एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया की गुप्त सुचना मिली थी की शराब माफिया भाड़ी मात्रा में विदेशी शराब की खेप ले कर आ रहा है। इसे लेकर चौकसी तेज की गयी थी और सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव के परती टोल निवासी पवन यादव के घर के सामने से जप्त किया गया। इस मामले में पवन यादव और पिकअप मालिक विनोद कुमार को अभियुक्त बनाया गया है।

