Home मुख्य जिलाधिकारी ने सपनो के भारत केलिए अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाया शपथ। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 2, 2016

जिलाधिकारी ने सपनो के भारत केलिए अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाया शपथ। Voice of Darbhanga

img-20161002-wa0176

दरभंगा: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री के जन्म दिन के अवसर पर समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सभागार में संकल्प एवं शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ0 चंद्रशेखर सिंह ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाया कि
“वे ऐसे भारत के लिए कोशिश करेंगे जिससे गरीब जनता को भी ये महसूस होगा की ये उनका देश है। जिसके निर्माण में उनकी आवाज़ का महत्व है। मैं ऐसे भारत के लिए कोशिश करूँगा, जिसमे उच्च और निम्न वर्गो का भेदभाव नहीं होगा और जिसमे विविध संप्रदायों में पूरा मेलजोल होगा। ऐसे भारत में अस्पृश्यता या शराब और दूसरी नशीली चीजों के अभिशाप के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता। जिसमे स्त्रियों को वही वही अधिकार होगा जो पुरुषो के होंगे। शेष सारी दुनिया के साथ हमारा सम्बन्ध शांति का होगा। यह है मेरे सपनो का भारत”
शपथ समारोह के बाद जिलाधिकारी डॉ0 चंद्रशेखर सिंह ने राष्ट्रपिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के तुरंत बाद जिलाधिकारी श्री सिंह ने लहेरियासराय टावर स्थित राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। इस अवसर पर दरभंगा डीडीसी विवेकानंद, सदर एसडीओ, डीसीएलआर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित थे एवं इन सभो ने भी संकल्प, शपथ ग्रहण एवं माल्यार्पण कार्यक्रम में भाग लिया।

Share

Leave a Reply