Home मुख्य राशन किरासन के मुद्दे पर हुआ हंगामा और चली कुर्सियां। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 2, 2016

राशन किरासन के मुद्दे पर हुआ हंगामा और चली कुर्सियां। Voice of Darbhanga

img-20161002-wa0259

मनीगाछी। घनश्याम झा

प्रखंड के राघोपुर दक्षिणी पंचायत मे आमसभा के दौरान राशन-किरासन को लेकर आज जमकर हंगामा हुआ और कुर्सियां तक उछाली गयी। स्थानीय डीलर द्वारा जून माह का खाद्यान्न बाजार मे बेच लेने का मुद्दा उठने पर माहौल गरमा गया और हंगामा शुरू हो गया। पिछले साल 2014 मे वितरित हुए कार्ड के वितरण मे हुई घोर धांधली का मामला प्रकाश मे आया जिस पर मुखिया अशोक साहु ने विकास मित्र ज्ञानचंद सदाय से पुछताछ की तो तो पता चला कि गैना टोल पर वितरण करने से पहले बीडीयो साहब ने कहा कि उसी टोला के निवासी राजद के प्रखंड अध्यक्ष मो अलकमा जो कहे उसी के अनुसार करना। विकास मित्र ने कहा कि बांटने के बाद बचे कुछ जनता का कार्ड मो अलकमा ने रख लिया। लोगो का आरोप था कि वह बैलगाडी से हर माह खाद्यान्न ले जाता है और गरीब जनता भुखमरी के शिकार हो रहे हैं। इसपर भी भारी हंगामा होने लगा। सभा मे मुखिया अशोक साहु , उप मुखिया पुनम देवी सहित सभी वार्ड सदस्य मौजूद थे ।

Share

Leave a Reply