
मानवाधिकार कार्यकर्ताओ की टीम ने जाना बाढ़ पीड़ितों का हाल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण एवं लोगों के समस्याओं की जानकारी लेने केलिए आज मानवाधिकार इमरजेंसी हेल्पलाइन एशोसियेशन की आठ सदस्यीय टीम ने कुशेश्वरस्थान के आठ पंचायतों का दौरा किया एवं हाल जाना। लोगों की शिकायत मिली कि किसी भी वरीय अधिकारी द्वारा किसी प्रकार की सहायता उनतक नही पहुंचायी गयी है। इसे एशोसियेशन के महासचिव सुरेंद्र भगत ने मानवाधिकार एवं मौलिक अधिकार का हनन बताया तथा इस संदर्भ में सम्बंधित विभाग से जानकारी लेने की बात कही। कमला बलान के पश्चिमी तटबंध पर विशुनिया पोखर के समीप जिलाध्यक्ष मनोहर झा की अध्यक्षता में आयोजित सैकड़ो लोगो की सभा को उमाकांत यादव, बमबम साह, अजीत कुमार, राजकपूर सहनी, जवाहर राय, संजीव सदा, तिलिया देवी आदि ने भी संबोधित किया।

