
नाव पलटने से चार की मौत, आधा दर्जन लोग लापता। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के बिरौल प्रखंड में नाव पलटने से चार लोगों की मौत हो गयी और आधा दर्जन के अधिक के गायब होने की बात कही जा रही है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक कमलाबालान नदी में अभी उफान है और कोयला जान गांव के पास नदी में गुजर रही एक नाव अचानक पलट गई जिससे उसमें सवार करीब एक दर्जन लोग पानी में डूबने लगे। नाविकों व अन्य लोगों ने किसी तरह तीन लोगों को बचा लिया लेकिन चार लोगों की मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी का आलम है। स्थानीय अधिकारी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। चारो मृतक के नाम गमगम कुमारी-20, ज्योति कुमारी-18, दुखी कुमारी-12, कामनी-8 वर्ष हैं। प्रत्यक्षदर्शी सूत्रों ने बताया कि नाव पानी की तेज धारा के कारण अनियंत्रित होकर पलट गयी।

