
स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत भाजपा ने चलाया सफाई अभियान। Voice of Darbhanga

दरभंगा: रविवार दो अक्टूबर को गांधी जी एवं पुर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविववार को स्वच्छता अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष हरि सहनी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी व स्व. लालबहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं कार्यकर्ताओं ने डीएमसीएच रोड में सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री अशोक नायक ने कहा सामाजिक चेतना जागृत कर ही स्वच्छ भारत का निर्माण हो सकता हैं।हम केवल भाषण से ऐसे महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम नहीं दे सकते हैं।अपने घर से लेकर सामाजिक परिवेश व अपने घर को स्वच्छ रखने की प्रवृति अपना कर हम इस कार्य अंजाम दे सकते हैं।स्वच्छता का विचार मन से कर के आम भावना को इस ओर प्रेरित करने की जरूरत हैं ताकि स्वच्छ भारत बन सके। विधान पार्षद अर्जुन सहनी ने उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थलों की सफाई का दायित्व सभी का है। भाजपा नगर के वरिष्ठ नेता सामाजिक कार्यकर्ता बालेंदु झा ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस पहल को आगे आकर जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है। वहीँ पूर्व जिला उपाध्यक्ष सह भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप ठाकुर ने इस अभियान को लगातार चलाये जाने और दिखावा की जगह अपने जीवन में उतारने की बात कही। इस मौके पर महापौर गौड़ी पासवान, प्रदीप ठाकुर, सुजीत मल्लिक, अशोक नायक, कृष्ण भगवान झा, अमलेश कुमार झा, संजीव साह, राजेश रंजन, पंकज मिश्रा, रामचंद्र प्रसाद, शिवजी यादव समेत कई पार्टी नेता मौजूद थे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष तनवीरूल हसन तनवीर की अध्यक्षता में हसनचक पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

