Home मुख्य नाव हादसे में मृतकों के परिवार को विधायक ने बांटा चेक| Voice of Darbhanga
मुख्य - October 3, 2016

नाव हादसे में मृतकों के परिवार को विधायक ने बांटा चेक| Voice of Darbhanga

mla1

दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के कोइलाजान गांव में कल कमला नदी में नाव पलटने के दौरान 4 लोगो की मौत हो गई थी । इसे लेकर राज्य सरकार द्वारा मुआवजा घोषित किया गया था और आज बेनीपुर विधान सभा क्षेत्र के जदयू विधायक सुनील चौधरी कोयलाजान पहुंच कर मृतक परिजन से मुलाकात की और घटना स्थल का भी निरीक्षण भी किया । वही विधायक सुनील चौधरी द्वारा सरकार द्वारा घोषित राशि 4 लाख 20 हजार रुपया का चेक पीड़ित परिवार के बीच वितरित किया गया । मौके पर पहुंचे प्रशासनिक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द गांव में सरकारी नाव की व्यवस्था की जाए ताकि गांव को लोगों को आने जाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े । वही विधायक सुनील चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि  बिहार सरकार के पुल निर्माण मंत्री से वार्ता कर जल्द से जल्द इस कमला नदी पर पुल बनाने की घोषणा भी की ।

Share

Leave a Reply