
अतिक्रमण हटाने गए पुलिस का विरोध। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिकाधिकारी के आदेश पर सोमवार को सदर सीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में किलाघाट मिलान चौक के समीप अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही लोगों ने इसका जमकर विरोध किया। लोगों ने इसके विरोध में टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया। लोगों का कहना था कि हरेक साल पर्व-त्योहार खासकर मुहर्रम के मौके पर किलाघाट मिलान चौक के समीप फुटपाथ पर दुकान लगाते हैं। इसी कमाई से उनलोगों का गुजारा चलता है। लेकिन, आज प्रशासन जबरन उनलोगों द्वारा गाड़े गए बांस-बल्ले को उखाड़ दिया। लोगों का यह भी आरोप था कि किसी खास व्यक्ति के इशारे पर प्रशासन इस तरह की कार्रवाई कर रहा है। लोगों के आक्रोश को देखते हुए नगर व लहेरियासराय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर समझा-बुझाकर शांत कराया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए स्थानीय प्रबुद्ध लोगों को बीचबचाव में आगे आना पड़ा। इसको लेकर पुलिस प्रशासन के साथ स्थानीय लोगों की बैठक हुई। बैठक में बीच का रास्ता निकालने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में सदर सीओ राकेश कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के आदेश पर अतिक्रमण हटाया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया बाद में मामला शांत हुआ।

