
पत्रकार की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: पत्रकार स्व. चन्द्रदेव नारायण सिन्हा की 32वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को भगवान दास मुहल्ला स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। स्व. चन्द्रदेव नारायण सिन्हा की पुत्रवधू सरोज सिन्हा तथा पुत्रवधू व वार्ड पार्षद मधुबाला सिन्हा सहित उपस्थित पत्रकारों ने स्व. सिन्हा के चित्र पर माल्यापर्ण किया एवं पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद वार्ड नम्बर 21 की पार्षद व स्व. सिन्हा की पुत्रवधू मधुबाला सिन्हा ने चन्दर बाबू की पुण्यतिथि के अवसर पर एक एम्बुलेंस गरीब मरीजों के कल्याणार्थ समर्पित किया। कार्यक्रम पत्रकार विनोद कुमार की अध्यक्षता में हुई। श्रद्धांजलि सभा को विष्णु कुमार झा तथा संतोष दत्त झा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पत्रकार नवीन सिन्हा, प्रदीप गुप्ता, देवेन्द्र ठाकुर, प्रमोद गुप्ता, इरफान अहमद पैदल, मंसूर खुशतर, फिरदौस अली, नासिर हुसैन, दिनेष राय, मनोज झा, मनीष सिंह, सरफराज आलम, वीरेन्द्र कुमार, मनीष आनन्द आदि उपस्थित थे।

