
शहाबुद्दीन को दुबारा जेल भेजे जाने के विरोध में कैंडल मार्च। Voice of Darbhanga

दरभंगा: राजद नेता मो. शहाबुद्दीन को जेल भेजे जाने के खिलाफ दलित मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों ने सोमवार की शाम नाका नं. 5 से दरभंगा टावर तक कैंडल मार्च निकाला। टावर पर मार्च के समापन पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि बिहार सरकार ने न्यायालय से जमानत पर छूटे शहाबुद्दीन को फिर से जेल भेजकर उन्हें मुसलमान होने की सजा दी है। भाजपा के दबाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काम कर रहे हैं। सूबे का अकलियत समुदाय राज्य सरकार की इस नाइंसाफी को कभी सहन नहीं करेगा। सभा को शाह इमामुद्दीन सरवर, असद राशिद, तनवीर आलम, सुमन मंडल, बब्लू मोची और मिथिलेश पासवान आदि ने भी संबोधित किया।

