Home मुख्य निर्मल पंचायत निर्माण केलिए मुखिया ने बुलाई विशेष बैठक। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 4, 2016

निर्मल पंचायत निर्माण केलिए मुखिया ने बुलाई विशेष बैठक। Voice of Darbhanga

img-20161004-wa0012

दरभंगा: आज सदर प्रखंड अंतर्गत शीशो पश्चमी पंचायत में मुखिया श्री शमसे आलम खान की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री गंगा सागर प्रसाद, ब्लॉक कॉर्डिनेटर श्री अरविन्द चौधरी, मब्बी ओपी प्रभारी श्री कुंदन सिंह, आँगनवारी सेविका और सभी वार्ड सदस्य आदि कई गणमान्य लोग मौजूद थे। बैठक का उद्देश्य पंचायत का विकास कैसे हो उसकी रणनीति बनाना और स्वच्छ निर्मल पंचायत के लिए प्रयास करना था। मुखिया जी के इस लगन और अथक प्रयास को देखकर पंचायत की जनता काफी उत्साहित है और आपस में बात करते हुए ये बेहिचक कहती है कि हमने पंचायत के सही प्रतिनिधि का चयन किया है जिससे हम सभी अपने आपको काफी गर्व महसूस कर रहे है।

img-20161004-wa0009

Share

Leave a Reply